काकोरी में अस्पताल के लिए निकली 43 वर्षीय महिला लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

गुमशुदा महिला माया

लखनऊ।
काकोरी थाना क्षेत्र के चौखड़ीखेड़ा मजरा बहरू गांव से 43 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस अभिलेख के अनुसार माया, उम्र करीब 43 वर्ष, 18 सितंबर 2026 को घर से अस्पताल में दवा लेने के लिए निकली थीं। उनके साथ उनकी 17 वर्षीय बेटी गौतमी और 13 वर्षीय बेटा विवेक भी थे। अस्पताल जाने के बाद तीनों को रिश्तेदार के घर जाना था।

परिजनों के मुताबिक, शाम करीब छह बजे तक जब वे पलिया स्थित मायके नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। आसपास और संभावित स्थानों पर खोजबीन के बावजूद महिला का पता नहीं चल सका।

मामले में 19 सितंबर 2026 को थाना काकोरी में गुमशुदा व्यक्ति पंजीकरण संख्या 0055/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि गुमशुदगी की जांच उपनिरीक्षक शैलेश प्रताप सिंह को सौंपी गई है और महिला की तलाश के लिए आवश्यक जानकारी एवं फोटो जांच अधिकारी को उपलब्ध करा दिए गए हैं।

गुमशुदा महिला का पता चौखड़ीखेड़ा मजरा बहरू, काकोरी, लखनऊ दर्ज है। पुलिस द्वारा महिला की तलाश की जा रही है।

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️

Previous Post Next Post