ब्यूरो चीफ आमिर मिर्जा, प्रयागराज ✍️
प्रयागराज। सद्भावना मंच प्रयागराज की ओर से नीमसराय कॉलोनी, मुंडेरा स्थित राज गार्डन में “शब्द-साधना सम्मान समारोह एवं सद्भावना कवि सम्मेलन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के अध्यक्ष के.पी. सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने आयोजन की सराहना की। संस्था के अध्यक्ष डॉ. योगेंद्र कुमार मिश्र ‘विश्वबंधु’ ने अतिथियों का पुष्पहार, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।
स्वागताध्यक्ष एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुशील कुमार सिन्हा ने कहा कि कवि और लेखक समय की प्रतिध्वनि तथा भविष्य के मार्गदर्शक होते हैं। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज और देश को सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
सद्भावना मंच के उपाध्यक्ष एवं प्रचार-प्रसार संयोजक कवि-चित्रकार रवीन्द्र कुशवाहा ने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, सभासद दीपिका सिंह पटेल, डॉ. पीयूष दीक्षित, श्री श्री दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, मां वैष्णो रामकथा के अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय, ओमप्रकाश गौतम, चन्द्रसेन शर्मा, मंडी अध्यक्ष सतीश कुशवाहा, निरंकार त्रिपाठी, त्रियुगी नारायण मिश्रा सहित क्षेत्र के अनेक प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
सरस्वती वंदना से शुरू हुआ कवि सम्मेलन
कवि सम्मेलन का शुभारंभ प्रीता बाजपेई की सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद राकेश मालवीय, शरत चन्द्र श्रीवास्तव, योगेंद्र मिश्र, शम्भूनाथ श्रीवास्तव, रवीन्द्र कुशवाहा, आनन्द श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव, मंजूलता नागेश, ब्रह्माणी तिवारी, विजयलक्ष्मी विभा, रश्मि राधे, ललिता पाठक, जगदीश कौर, मिली श्रीवास्तव, योगमाया, श्रीरंग, मनमोहन सिंह तन्हा, सुनील विक्रम सिंह, डॉ. अजय मालवीय, उपेन्द्र पांडेय, एच.एन. पांडेय, आर.वी. सिंह पथिक, रोहित तिवारी, डॉ. विन्ध्यवासिनी शुक्ल, गुप्तेश्वर पाण्डेय, शैलेन्द्र जय, डॉ. संतोष पाण्डेय, डॉ. रामलखन चौरसिया, मधुबाला गौतम, पूर्णिमा पांडेय, ऋचा त्रिपाठी, श्रीराम तिवारी ‘सहज’, कैलाश पाल प्रयागी, रजनीश राय, धीरेन्द्र सिंह नागा, अनुभव कुमार, श्याम फतनपुरी, सोमनाथ शुक्ल, कपिल जायसवाल, विपिन दिलकश, राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल, प्रियंवदा शुक्ला सहित कवियों ने काव्य पाठ किया।
कवियों की रचनाओं पर श्रोता देर तक आनंदित होते रहे। कार्यक्रम में सभी कवियों को पुष्पहार, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में महामंत्री शम्भूनाथ श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, कवियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कोषाध्यक्ष रेखा तिवारी ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. योगेंद्र कुमार मिश्र ‘विश्वबंधु’ ने किया।
