मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 सितंबर को लगेगा निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कैंप

 

कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 10 बजे से होगा आयोजन, इच्छुक लाभार्थी स्मार्टफोन और आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचें

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर, 3 सितंबर। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान ऋण योजना के अंतर्गत इच्छुक लाभार्थियों को योजना की जानकारी एवं निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 5 सितंबर 2026 को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में निःशुल्क कैंप आयोजित किया जाएगा।

कैंप का आयोजन प्रातः 10 बजे से होगा। इसमें इच्छुक लाभार्थियों को योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी देने के साथ ही उनका निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन भी कराया जाएगा।

जिला प्रशासन ने योजना के तहत आवेदन करने के इच्छुक लाभार्थियों से अपील की है कि वे 5 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में अपने स्मार्टफोन एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन की सुविधा का लाभ उठाएं।

Previous Post Next Post