प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर पुलिस को सतर्कता बरतने के निर्देश
स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर, 3 सितंबर। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने क्षेत्राधिकारी तिलहर एवं थाना खुदागंज पुलिस बल के साथ थाना खुदागंज क्षेत्र में पैदल गश्त की।
पैदल गश्त के दौरान एएसपी ग्रामीण ने थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी के माध्यम से आमजन में सुरक्षा की भावना को बढ़ावा दिया गया। इस दौरान व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी भी ली गई।
संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर निगरानी के निर्देश
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने थाना खुदागंज पुलिस बल को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष निगरानी रखने, नियमित प्रभावी पैदल गश्त एवं चेकिंग करने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
गश्त के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर नजर रखी तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सतर्कता बरती।
एएसपी ग्रामीण ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहें और जनसामान्य के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें।
