बाढ़ प्रभावित खेसुवा गांव में मदद को आगे आए पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, राहत सामग्री वितरित

 

लोन नदी का जलस्तर बढ़ने से दर्जनों घरों में घुसा पानी, प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री देकर हर संभव सहयोग का भरोसा

ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या उन्नाव ✍️

बीघापुर/उन्नाव। भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के बीघापुर विकासखंड के खेसुवा गांव में लोन नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। नदी के खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण गांव की फसलें प्रभावित होने के साथ ही दर्जनों घरों में पानी भर गया है। जलभराव के चलते ग्रामीणों का आवागमन भी प्रभावित हुआ है और प्रभावित परिवारों के सामने खाने-पीने की समस्या खड़ी हो गई है।

बाढ़ की स्थिति की जानकारी मिलने पर राष्ट्रसेवक पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने प्रभावित परिवारों की मदद के लिए तत्काल पहल की। उन्होंने अपने बड़े भाई मानवेंद्र सिंह को टीम के साथ खेसुवा गांव भेजकर प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री वितरित कराई।

बाढ़ के पानी में उतरकर ग्रामीणों से मिले

गांव पहुंचने के बाद मानवेंद्र सिंह ने बाढ़ के पानी के बीच जाकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें राहत सामग्री उपलब्ध कराई। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को भविष्य में भी परिवार की तरह उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।

राहत सामग्री मिलने के बाद प्रभावित परिवारों ने सेवा कार्य के लिए पुष्पेंद्र प्रताप सिंह के प्रति आभार जताया और संतोष व्यक्त किया।

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

राहत वितरण के दौरान ग्राम प्रधान सुनील यादव, गौरीशंकर, राघवेंद्र प्रधान, आरके सिंह मामा जी, विनीत सिंह, विकास, रोहित सिंह काका, प्रखर, शेषपाल, विश्वजीत चौहान, शंकर लोधी, बाबूलाल कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Previous Post Next Post