शादी के उद्देश्य से युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में दर्ज था मुकदमा, गुटैया पुल के पास से कार्रवाई
स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर, 07 सितंबर। थाना पुवायां पुलिस ने एक युवती को शादी करने के उद्देश्य से बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में संबंधित अपचारी किशोर को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस के अनुसार, मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
3 सितंबर को दर्ज हुआ था मुकदमा
पुलिस के मुताबिक, 3 सितंबर 2026 को वादी की तहरीर के आधार पर थाना पुवायां में मु0अ0सं0 537/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
तहरीर में वादी ने अपनी पुत्री को शादी करने के उद्देश्य से बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने का आरोप लगाया था। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस संबंधित अपचारी किशोर की तलाश कर रही थी।
गुटैया पुल के पास से लिया अभिरक्षा में
पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना पुवायां पुलिस टीम ने मुकदमे से संबंधित अपचारी किशोर को गुटैया पुल के पास से सुबह करीब 10:50 बजे अभिरक्षा में लिया।
पुलिस ने बताया कि अपचारी किशोर के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार
- कांस्टेबल पूरनपाल
