ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या उन्नाव ✍️
📍 परियर, उन्नाव।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। इसी क्रम में माननीय सांसद साक्षी महाराज के साथ बाबा बलखंडेश्वर महादेव विकास सेवा समिति के अध्यक्ष रवि मिश्रा ने नाव से बाढ़ प्रभावित गांव बाबू बंगला पहुंचकर मौके की स्थिति का जायजा लिया।
इस दौरान जिला प्रशासन की मौजूदगी में बाढ़ की स्थिति, प्रभावित क्षेत्रों और ग्रामीणों की परिस्थितियों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रभावित क्षेत्र की स्थिति पर जानकारी ली और आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
श्रेणी
उन्नाव
