मिलनसार व्यक्तित्व और कार्यशैली ने जीता सभी का दिल, वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेंद्र प्रताप को भावभीनी विदाई

 

थाना सोहरामऊ से थाना बेहटा मुजावर हुआ स्थानांतरण, साथी पुलिसकर्मियों ने नम आंखों से दी विदाई

ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या उन्नाव ✍️

सोहरामऊ, उन्नाव। थाना सोहरामऊ में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेंद्र प्रताप के स्थानांतरण पर थाना परिसर में पुलिस कर्मियों द्वारा भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। नरेंद्र प्रताप का स्थानांतरण थाना बेहटा मुजावर के लिए हुआ है।

विदाई समारोह के दौरान साथी पुलिस कर्मियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व की सराहना की। पुलिस कर्मियों ने कहा कि नरेंद्र प्रताप ने अपनी कार्यशैली, व्यवहार कुशलता और कर्तव्य के प्रति समर्पण से सभी के बीच अलग पहचान बनाई।

टीम भावना को दी प्राथमिकता

साथी पुलिस कर्मियों के मुताबिक नरेंद्र प्रताप ने अपने कार्यकाल के दौरान सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास किया और हर परिस्थिति में टीम भावना को प्राथमिकता दी। उनके सहज व्यवहार और सहयोगात्मक कार्यशैली की पुलिस कर्मियों ने विशेष रूप से सराहना की।

विदाई के अवसर पर साथी पुलिसकर्मियों ने कहा कि उनके साथ बिताया गया समय हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने नरेंद्र प्रताप को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की।

समारोह के दौरान माहौल भावुक हो गया और साथी पुलिसकर्मियों ने नम आंखों से वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेंद्र प्रताप को विदाई दी।

Previous Post Next Post