शाहजहाँपुर में सिंचाई बंधु की बैठक आज, नहरों और नलकूपों से सिंचाई व्यवस्था पर होगी चर्चा

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

निरीक्षण भवन शारदा नहर खंड में सुबह 11 बजे से आयोजित होगी बैठक

शाहजहाँपुर। जनपद में सितंबर 2026 की सिंचाई बंधु बैठक मंगलवार, 8 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। बैठक श्री अमरजीत सिंह, माननीय उपाध्यक्ष सिंचाई बंधु शाहजहाँपुर की अध्यक्षता में होगी।

बैठक का आयोजन प्रातः 11 बजे से निरीक्षण भवन, शारदा नहर खंड, बाईबाग, पुवायां रोड, शाहजहाँपुर में किया जाएगा।

अधिशासी अभियंता, शारदा नहर खंड शाहजहाँपुर द्वारा जारी सूचना के अनुसार बैठक में नहरों एवं नलकूपों से सिंचाई से संबंधित विषयों पर निर्धारित एजेंडे के अनुसार चर्चा एवं समीक्षा की जाएगी।

बैठक में सिंचाई व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सिंचाई से जुड़े मामलों की समीक्षा की जाएगी।

Previous Post Next Post