ब्यूरो चीफ अमित गुप्ता, सीतापुर ✍️
बिसवां, सीतापुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिसवां पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान बिसवां पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति चोरी की बाइक के साथ मधवापुर चौराहे के पास मौजूद हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल के अलावा 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद होने का पुलिस ने दावा किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
- सलमान उर्फ भूरा पुत्र अयूब, निवासी मोहल्ला नवाबशाह पुखा, थाना तंबौर, जनपद सीतापुर।
- सलमान उर्फ शाहरुख पुत्र रज्जाक, निवासी ग्राम करेहका, थाना सकरन, जनपद सीतापुर।
के रूप में हुई है।
एक आरोपी पर दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सलमान उर्फ भूरा हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ सीतापुर जनपद के अलग-अलग थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट समेत एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
दो मुकदमे किए गए दर्ज
इस कार्रवाई के संबंध में थाना बिसवां में मु0अ0सं0 257/2026, धारा 35(1)(e) BNSS एवं 317(2) BNS तथा मु0अ0सं0 258/2026, धारा 25(1-B) आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम ने की गिरफ्तारी
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी बिसवां हर्षित चौहान के निर्देशन में की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना बिसवां रामराघव सिंह, उपनिरीक्षक सुधाकर सिंह एवं पुलिस टीम शामिल रही।
पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम की सराहना की है। पुलिस के अनुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
