मारपीट के दौरान हुई मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार, गोमतीनगर पुलिस की कार्रवाई

 

ब्यूरो रिपोर्ट आनंद कुमार, लखनऊ ✍️

लखनऊ। गोमतीनगर थाना पुलिस ने मारपीट के दौरान हुई मौत के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना गोमतीनगर में हत्या से संबंधित मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के मुताबिक, डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा के निर्देशन और एसीपी गोमतीनगर रत्नेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी प्रमोद कुमार रावत को ग्वारी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया।

धारा 103(1) बीएनएस में दर्ज है मुकदमा

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना गोमतीनगर में मु0अ0सं0 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रेम कुमार और उपनिरीक्षक कमलेश कुमार यादव शामिल रहे।

Previous Post Next Post