स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर, 23 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसाइटी द्वारा संचालित योग वेलनेस सेंटर, मझला (सीएचसी मीरानपुर कटरा/खुदागंज) के तत्वावधान में पोषण माह के तहत आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में कंपोजिट विद्यालय सैदापुर में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सिराज अहमद तथा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शिविर में योग प्रशिक्षक चिवनाथ पाल ने छात्र-छात्राओं को योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।
छात्र-छात्राओं को बताए योग के फायदे
शिविर के दौरान विद्यार्थियों को ग्रीवा संचालन, स्कंध संचालन, ताड़ासन और कुर्सी आसन सहित विभिन्न योगाभ्यास कराए गए। साथ ही नियमित योगाभ्यास से होने वाले स्वास्थ्य लाभों और योग को दैनिक जीवन में शामिल करने के महत्व की जानकारी दी गई।
योग प्रशिक्षक ने विद्यार्थियों से स्वयं नियमित योग करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी योग से जोड़ने का आह्वान किया। शिविर का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
शिक्षकों और कर्मचारियों का रहा सहयोग
कार्यक्रम में इंचार्ज प्रधानाध्यापक मुरारी गंगवार, सहायक अध्यापक पूनम भारती, शिवानी गंगवार और कमलेश कुमार, शिक्षामित्र अनीता देवी, सेवक फरजाना तथा योग सहायक नमित कुमार का विशेष सहयोग रहा।
शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को योग के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
