दैवीय आपदा के तहत एसडीएम व तहसीलदार ने आश्रितों को सौंपे आर्थिक सहायता के चेक
ब्यूरो रिपोर्ट निजामुद्दीन सीतापुर ✍️
सिधौली, सीतापुर। दैवीय आपदा के दौरान दीवार गिरने से हुई मौत के मामलों में तहसील प्रशासन ने मृतकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान की। एसडीएम अवनीश कुमार सिंह और तहसीलदार प्रीति सिंह ने लाभार्थियों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि के चेक सौंपे।
तहसील प्रशासन के अनुसार, आलमपुर निवासी मृतक बृजरानी पत्नी स्वर्गीय मायाराम के लाभार्थी को सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।
इसी क्रम में गौरा मजरा महोली निवासी मृतक नेकराम पुत्र बचनू की लाभार्थी रामकांति पत्नी बचनू तथा मृतक लक्ष्मी पुत्री अमित की लाभार्थी रिंकी देवी पत्नी अमित को भी चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक दिए गए।
प्रशासन की ओर से दैवीय आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई गई।
श्रेणी
सीतापुर
