भीड़ से स्वयं को अलग करें विद्यार्थी : पीयूष पांडेय


स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) एवं संस्था नेक्सस एआई के संयुक्त तत्वावधान में ‘एआई प्रशिक्षण सह इंटर्नशिप ओरिएंटेशन प्रोग्राम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), नई शिक्षा नीति और इंटर्नशिप के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता टेक इन टेलीवर्स प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य तकनीकी अधिकारी पीयूष पांडेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज एआई का इस्तेमाल जीवन के लगभग हर क्षेत्र में हो रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से एआई और नई शिक्षा नीति के बीच समन्वय स्थापित करते हुए अध्ययन जारी रखने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में तकनीकी ज्ञान और इंटर्नशिप को महत्व दिया गया है। एआई ने निश्चित रूप से कई कार्यों को आसान बनाया है, लेकिन वर्तमान समय में विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास भी आवश्यक है।

पीयूष पांडेय ने विद्यार्थियों से कहा कि वे कृत्रिम बुद्धिमत्ता की क्षमताओं को समझें और इसका सदुपयोग करने पर ध्यान दें। उन्होंने एआई के उपयोग के साथ आवश्यक सुरक्षात्मक कदम उठाने की जरूरत पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य वक्ता पीयूष पांडेय को IQAC समन्वयक प्रो. अजीत सिंह चारग एवं डॉ. रमेश चंद्रा ने प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संयोजन संस्था की HOF श्रीमती ऐश्वर्या दीक्षित ने किया, जबकि संचालन भौतिकी विभागाध्यक्ष शिशिर शुक्ला ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संदीप अवस्थी ने किया।

इस दौरान नेक्सस एआई की ओर से चीफ मार्केटिंग ऑफिसर मेहुल दीक्षित, सीनियर मैनेजर निर्विकल्प द्विवेदी एवं सीनियर मैनेजर दिव्यांशु पांडेय उपस्थित रहे। उन्होंने शिक्षकों को सम्मानित किया।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. कमलेश गौतम, डॉ. मृदुल पटेल, डॉ. हर्ष पाराशरी, डॉ. सुजीत वर्मा, डॉ. सुमित त्रिवेदी, डॉ. राजेश सक्सेना, डॉ. अनामिका शुक्ला, डॉ. विजय तिवारी, डॉ. रामशंकर पांडेय, विपुल दीक्षित सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Previous Post Next Post