स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 18 सितंबर 2026। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर ने पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त कर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
क्षेत्राधिकारी नगर ने थाना कोतवाली पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली क्षेत्र में तथा क्षेत्राधिकारी सदर ने थाना निगोही पुलिस बल के साथ थाना निगोही क्षेत्र में पैदल गश्त की।
गश्त के दौरान प्रमुख स्थानों और बाजारों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
पुलिस ने लोगों को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया।
इस दौरान पुलिस बल को सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
