मोहान में भव्य मेले का आयोजन, ट्रैक्टर-ट्रॉली रोड शो और झांकियों ने मोहा मन


ब्यूरो रिपोर्ट बाल किशन ✍️

मेले में उमड़ी भीड़, आकर्षक झांकियों को देखने के लिए लोगों में दिखा उत्साह

मोहान/उन्नाव। मोहान विधानसभा क्षेत्र में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 9 सितंबर 2026, दिन बुधवार को भव्य मेले का आयोजन किया गया। मेले को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

आयोजन के दौरान कस्बे में ट्रैक्टर-ट्रॉली रोड शो निकाला गया, जिसमें विभिन्न प्रकार की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। रोड शो और झांकियों को देखने के लिए मोहान विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

बताया गया कि यह आयोजन मोहान विधानसभा चेयरमैन समरजीत यादव के नेतृत्व में किया गया। झांकियों और रोड शो ने लोगों का खूब ध्यान आकर्षित किया। लोगों ने मेले में आयोजित कार्यक्रमों और झांकियों का जमकर आनंद लिया।

पूरे आयोजन के दौरान कस्बे में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के अंत में मेले का समापन हर्षोल्लास के साथ किया गया। आयोजकों की ओर से मेले में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

Previous Post Next Post