मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद में बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी राहत सामग्री

 

1,000 परिवारों को राहत सामग्री, भूमि आवंटन प्रमाण-पत्र व सहायता राशि का वितरण; प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई निरीक्षण

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद फर्रुखाबाद में बाढ़ प्रभावित 1,000 परिवारों को राहत सामग्री, भूमि आवंटन प्रमाण-पत्र एवं सहायता राशि वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण कर स्थिति का जायजा भी लिया।

मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी बाढ़ प्रभावित लोगों की आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा राहत एवं सहायता कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

Previous Post Next Post