स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर, 30 सितंबर 2026। थाना रोजा पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को मुकरमपुर बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना रोजा के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
पीड़िता की मां ने दर्ज कराया था मुकदमा
पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर 2026 को पीड़िता की मां ने थाना रोजा में लिखित सूचना दी थी। आरोप था कि 19 सितंबर को उनकी नाबालिग पुत्री घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में हसमिन्दर पुत्र वीरेश, निवासी ग्राम ऐंठा हुसैनपुर, थाना रोजा, शाहजहांपुर ने उसका पीछा कर रास्ता रोक लिया और छेड़छाड़ की। आरोप है कि इस दौरान गाली-गलौज करने के साथ धमकी भी दी गई।
तहरीर के आधार पर थाना रोजा में मु0अ0सं0 431/26, धारा 74, 79, 352, 351(3) बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार विवेचना के दौरान पीड़िता के दर्ज बयानों के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस एवं धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
बस अड्डे के पास से हुई गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित की गई थी। 30 सितंबर को पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित अभियुक्त हसमिन्दर ग्राम मुकरमपुर बस अड्डे के पास कहीं जाने की फिराक में खड़ा है।
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर 30 सितंबर 2026 को करीब 12:50 बजे हसमिन्दर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
हसमिन्दर पुत्र वीरेश
निवासी ग्राम ऐंठा हुसैनपुर, थाना रोजा, जनपद शाहजहांपुर।
संबंधित अभियोग
मु0अ0सं0 431/26
धारा 74, 79, 352, 351(3), 64(1) बीएनएस एवं धारा 7/8, 3/4 पॉक्सो एक्ट
थाना रोजा, जनपद शाहजहांपुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र, थाना रोजा।
- उपनिरीक्षक शिवम अग्रवाल, थाना रोजा।
- कांस्टेबल 2174 विपिन नैन, थाना रोजा।
- कांस्टेबल 2625 नितिन कुमार, थाना रोजा।
यह विवरण पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के आधार पर है। मामले में लगाए गए आरोपों पर अंतिम निर्णय न्यायालय की प्रक्रिया के अधीन होगा।
