शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

 

सदर बाजार पुलिस ने अम्बा टॉकीज के पास से दबोचा, बीएनएस की संबंधित धाराओं में दर्ज है मुकदमा

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर, 3 सितंबर 2026। सदर बाजार थाना पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-5.0 एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान इन्तजार पुत्र मुश्तर, उम्र करीब 29 वर्ष, निवासी मोहल्ला अली जई, थाना सदर बाजार के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, 17 अगस्त 2026 को दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी इन्तजार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने वादी की पुत्री को शादी का झांसा देकर सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया तथा अन्य आरोपियों ने इसमें सहयोग किया।

मामले में थाना सदर बाजार पर मु0अ0सं0 442/26, धारा 69/61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित अभियुक्त इन्तजार अम्बा टॉकीज के पास गिरफ्तारी से बचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और अम्बा टॉकीज से कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए करीब 14:40 बजे हिरासत में लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

कार्रवाई करने वाली टीम में उप निरीक्षक नितिन कुमार एवं कांस्टेबल आदित्य कुमार, थाना सदर बाजार, शाहजहांपुर शामिल रहे।

Previous Post Next Post