दो साल के कार्यकाल पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह का सम्मान

 

सहयोग संस्था के पदाधिकारियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा सम्मान पत्र, विकास कार्यों को लेकर जताई उम्मीद

शाहजहाँपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर सहयोग संस्था के पदाधिकारियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर उन्हें सम्मान पत्र सौंपा और बधाई दी। संस्था के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के कार्यकाल के दौरान जनपद में हुए विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए भविष्य में भी विकास को गति मिलने की उम्मीद जताई।

संस्था के संरक्षक एवं पूर्व ग्रुप कैप्टन वायु सेना प्रमोद गुप्ता ने कहा कि जिलाधिकारी के दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जनपद के समग्र विकास के लिए अभी भी कई क्षेत्रों में काम किए जाने की आवश्यकता है।

सड़क और जल निकासी व्यवस्था में सुधार की जरूरत

संस्था की अध्यक्ष स्तुति गुप्ता ने महानगर की सड़कों और जल निकासी व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में अभी और काम किए जाने की जरूरत है।

उन्होंने दूसरी ओर गांधी भवन के जीर्णोद्धार और अटल ऑडिटोरियम समेत विभिन्न उत्सव भवनों के निर्माण को सराहनीय कार्य बताया।

स्तुति गुप्ता ने कहा कि संस्था के साथ-साथ शहरवासियों को भी उम्मीद है कि आने वाले समय में जनपद के विकास से जुड़े कार्यों को और गति मिलेगी।

संस्था के पदाधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान संस्था के संरक्षक अनिल गुप्ता प्रधान, शाहनवाज खान एडवोकेट, डायरेक्टर तराना जमाल, कोषाध्यक्ष महेंद्र दुबे, विधिक सलाहकार एडवोकेट शफीकुद्दीन अंसारी, जलालाबाद अध्यक्ष ममता यादव, सचिव सुमन गुप्ता, शिवम वर्मा, सदस्य पीपी सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post Next Post