पति पर हसिया से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 16 सितम्बर 2026। थाना पुवायां पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने एक व्यक्ति पर हसिया से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हसिया भी बरामद किया है।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी पुवायां के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना पुवायां के नेतृत्व में की गई।
तहरीर के आधार पर दर्ज हुआ था मुकदमा
पुलिस के मुताबिक 15 सितम्बर 2026 को पीड़ित पक्ष की ओर से थाना पुवायां में तहरीर दी गई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि धर्मेन्द्र पुत्र स्व. रामकुमार, निवासी ग्राम कहमारा, थाना पुवायां ने वादिनी के पति पर जान से मारने की नीयत से हसिया से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
तहरीर के आधार पर थाना पुवायां में मु0अ0सं0 560/2026, धारा 109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार मुकदमे में वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 16 सितम्बर 2026 को सुबह 8:19 बजे निगोही रोड स्थित जठियापुर बुजुर्ग पुलिया के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धर्मेन्द्र पुत्र स्व. राजकुमार, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी ग्राम कहमारा, थाना पुवायां, जनपद शाहजहाँपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर से घटना में प्रयुक्त हसिया बरामद कर कब्जे में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
बरामदगी
🔹 घटना में प्रयुक्त एक हसिया
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- उ0नि0 कपिल देव, थाना पुवायां
- का0 अनिल कुमार, थाना पुवायां
- का0 कर्मवीर, थाना पुवायां
पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
