स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर, 19 सितंबर 2026। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने थाना कोतवाली पुलिस बल के साथ क्षेत्र के प्रमुख स्थानों, बाजारों एवं संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने आमजन से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने लोगों से कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या डायल-112 पर दें।
एएसपी ने पुलिस बल को क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता, मुस्तैदी एवं संवेदनशीलता बरतने के भी निर्देश दिए गए।
शाहजहांपुर पुलिस के अनुसार जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से नियमित रूप से प्रभावी पुलिसिंग एवं पैदल गश्त की जा रही है। जनपद शाहजहांपुर में थाना कोतवाली समेत 23 पुलिस थाने हैं।
