हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, एक पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया


स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर, 19 सितंबर 2026। थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस ने हत्या के प्रयास से संबंधित मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इनमें एक आरोपी आजम उर्फ शिब्बू को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे आरोपी नईम को हिन्द मैरिज लॉन वाले रोड के पास से हिरासत में लिया गया।

पुलिस के मुताबिक 18 सितंबर को पंकज पुत्र पुत्तूलाल, निवासी मोहल्ला बाकरजई, थाना कोतवाली, शाहजहांपुर की तहरीर पर थाना रामचन्द्र मिशन में मु0अ0सं0 177/26, धारा 333/109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि आरोपियों ने वादी के भाई नीरज के घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान वांछित आरोपी आजम उर्फ शिब्बू पुत्र बाबू, निवासी मोहल्ला किला, थाना कोतवाली, शाहजहांपुर को 19 सितंबर को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 178/26, धारा 109(1)/324(4) बीएनएस एवं 3/25/27 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

वहीं दूसरे वांछित आरोपी नईम पुत्र अनीश खां, निवासी मोहल्ला तारीन गाड़ीपुरा, थाना रामचन्द्र मिशन को पुलिस ने 19 सितंबर को शाम करीब 5:42 बजे हिन्द मैरिज लॉन वाले रोड के पास से हिरासत में लिया।

दोनों आरोपियों को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. आजम उर्फ शिब्बू पुत्र बाबू, निवासी मोहल्ला किला, थाना कोतवाली, शाहजहांपुर, उम्र 37 वर्ष — पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार।
  2. नईम पुत्र अनीश खां, निवासी मोहल्ला तारीन गाड़ीपुरा, थाना रामचन्द्र मिशन, शाहजहांपुर, उम्र 37 वर्ष।

पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र तथा कांस्टेबल आकाश सैनी शामिल रहे।

Previous Post Next Post