केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद का तीन दिवसीय दौरा कल से, शाहजहाँपुर और पीलीभीत में रहेंगे

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

8 से 10 सितंबर तक चलेगा दौरा, पीलीभीत में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल; 10 सितंबर को ‘दिशा’ समिति की बैठक में करेंगे प्रतिभाग

शाहजहाँपुर/पीलीभीत। भारत सरकार के राज्य मंत्री जितिन प्रसाद का शाहजहाँपुर और पीलीभीत जनपदों का तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय राज्यमंत्री 8 सितंबर को नई दिल्ली से सड़क मार्ग से शाहजहाँपुर पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 9 सितंबर को पीलीभीत में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर पुनः शाहजहाँपुर लौटेंगे।

8 सितंबर को शाहजहाँपुर आगमन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 8 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान कर केंद्रीय राज्यमंत्री गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, संभल, बदायूं होते हुए गंगा एक्सप्रेसवे कट-जलालाबाद मार्ग से सड़क मार्ग द्वारा शाहजहाँपुर स्थित प्रसाद भवन पहुंचेंगे। यहां रात्रि विश्राम प्रस्तावित है।

9 सितंबर को पीलीभीत में कई कार्यक्रम

9 सितंबर की सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक शाहजहाँपुर से पीलीभीत की न्यूरिया कॉलोनी के लिए प्रस्थान का कार्यक्रम है। वे निगोही होते हुए सड़क मार्ग से राजकीय इंटर कॉलेज, न्यूरिया कॉलोनी, पीलीभीत पहुंचेंगे।

यहां वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी बासमती एवं जैविक प्रशिक्षण केंद्र सह प्रदर्शन फार्म, टांडा बिजेसी के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद दोपहर 2 बजे से 2:30 बजे तक राजकीय इंटर कॉलेज, न्यूरिया कॉलोनी से ओकेजन बैंक्वेट हॉल, पीलीभीत के लिए प्रस्थान करेंगे और निर्धारित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार शिक्षक दिवस के अवसर पर डिवाइन कॉलेज, पीलीभीत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी केंद्रीय राज्यमंत्री शामिल होंगे।

हरियाणा सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से मिलेंगे

9 सितंबर को ही केंद्रीय राज्यमंत्री पीलीभीत के ग्राम बढ़ेपुरा, तहसील कुसमा, विधानसभा बरखेड़ा जाएंगे। कार्यक्रम के अनुसार यहां वे हरियाणा में हुई सड़क दुर्घटना में मृतकों के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

इसके बाद बढ़ेपुरा से दिउरिया, मानपुर और बीसलपुर होते हुए सड़क मार्ग से शाहजहाँपुर स्थित प्रसाद भवन लौटकर रात्रि विश्राम करेंगे।

10 सितंबर को ‘दिशा’ समिति की बैठक

10 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे शाहजहाँपुर से पीलीभीत के गांधी सभागार के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में प्रतिभाग करेंगे।

बैठक के बाद दोपहर 12:30 बजे पीलीभीत से नई दिल्ली के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे। वापसी मार्ग बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड़ और गाजियाबाद होते हुए प्रस्तावित है तथा शाम करीब 5 बजे नई दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है।

जारी कार्यक्रम में संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम में मंत्री की सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

Previous Post Next Post