हसनगंज के बड़ा मरहा में भाजपा मंडल की मासिक बैठक, विधायक बृजेश रावत ने किया ग्रामीणों से संवाद

ब्यूरो रिपोर्ट राम चंद्र, उन्नाव ✍️

हसनगंज/उन्नाव, 20 सितंबर 2026। हसनगंज तहसील क्षेत्र के मजरा बड़ा मरहा में रविवार को 164-मोहान विधानसभा क्षेत्र के विधायक बृजेश कुमार रावत की अध्यक्षता में भाजपा मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन बूथ अध्यक्ष सोहनलाल के संयोजन में भुइयां देवी मंदिर परिसर में हुआ।

विधायक के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार रस्तोगी ने की।

बैठक के दौरान विधायक बृजेश कुमार रावत ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित स्तर पर प्रयास करने की बात कही।

मंदिर सौंदर्यीकरण और बरात घर की मांग

बैठक में ग्रामीणों की ओर से स्थानीय सुविधाओं और विकास कार्यों से जुड़ी मांगें रखी गईं। विधायक ने ग्रामीणों की मांग पर भुइयां देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण तथा गांव में बरात घर बनवाने के संबंध में आश्वासन दिया।

विधायक की ओर से दिए गए आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने खुशी जताई। बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पार्टी के समर्थन में नारे भी लगाए।

कार्यक्रम में मिलन पांडे, रमेश रस्तोगी, लिटिल सिंह, ओम रस्तोगी, राजकिशोर, हरिश्चंद्र रावत, राजन तिवारी, छोटू, सुरेश कुमार, मनोज कुमार, मुकेश कुमार, महेंद्र कुमार, मदारू, दयाशंकर, राकेश कुमार, छेदीलाल, गिर्राज पाल, सर्वेश कुमार, रघुबीर, भीम्मा, सुल्तान पाल, होशराम, रंजीत सिंह चौगड़ा खेड़ा, राम सहाय बाबा, सोनेलाल, कमलेश चंदौरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

164-मोहान विधानसभा क्षेत्र उन्नाव जिले का विधानसभा क्षेत्र है।


Previous Post Next Post