आर. चंद्रा हॉस्पिटल का उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं


रिपोर्ट विनय कुमार, धौरा-मोहान, हसनगंज, उन्नाव ✍️

उन्नाव, 20 सितंबर 2026। धौरा-मोहान क्षेत्र में आर. चंद्रा हॉस्पिटल का उद्घाटन रविवार को मुख्य अतिथि श्री धीरेन्द्र सचान (आईएएस), विशेष सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के कर-कमलों द्वारा भगवान बुद्ध की वंदना एवं स्तुति के साथ किया गया।

उद्घाटन समारोह में चिकित्सकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों ने सहभागिता की। अस्पताल के उद्घाटन से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि अस्पताल के शुरू होने से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और बेहतर होगी।

कार्यक्रम में डॉ. धीरज वर्मा (एमबीबीएस), डॉ. परितोष सिंह (आई सर्जन), डॉ. मंजू गौतम (बीएमएस) सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।

समारोह में क्षेत्र के पूर्व प्रधान संत प्रसाद कुशवाहा, वर्तमान प्रधान अभिषेक गौतम, मोहन सेवा हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. राम लखन सिंह, अतुल कुमार चंद्रा, राम मिलन मास्टर, धर्मेंद्र राजपूत, राम किशन, डॉ. अरविंद गौतम, भूतपूर्व प्रधान देशराज गुप्ता, राम कुमार गौतम, जितेंद्र पाल, अरुण कुमार मास्टर, गुरु प्रसाद रावत, सुशील कुमार रावत, अनीश मास्टर, अनूप रावत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल प्रबंधन एवं उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने की दिशा में अस्पताल की भूमिका पर चर्चा की। उद्घाटन समारोह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Previous Post Next Post