अटसलिया ओवरब्रिज के पास मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई, शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 16 सितम्बर 2026। अवैध शस्त्रों की रोकथाम और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रोजा पुलिस ने एक व्यक्ति को 315 बोर के तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना रोजा के नेतृत्व में की गई।
मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार 15 सितम्बर 2026 को थाना रोजा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम अटसलिया ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान ओम गुप्ता पुत्र रमेश चन्द्र गुप्ता, उम्र करीब 36 वर्ष, निवासी मोहल्ला आदर्श नगर कॉलोनी, गली नंबर 19, थाना रोजा, जनपद शाहजहाँपुर के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।
शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रोजा में मु0अ0सं0 417/26, धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
बरामदगी
🔹 01 तमंचा 315 बोर
🔹 01 जिंदा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तारी का विवरण
📍 स्थान: ग्राम अटसलिया ओवरब्रिज के पास
📅 दिनांक: 15 सितम्बर 2026
⏰ समय: रात 8:16 बजे
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र
- उ0नि0 शिवम अग्रवाल
- का0 नितिन कुमार
- का0 वसन्त कुमार
पुलिस के अनुसार अवैध शस्त्रों की बिक्री, निर्माण एवं उपयोग पर रोक लगाने तथा अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई का अभियान लगातार जारी है।
