अपर शोध अधिकारी एसके सिंह को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

सीएमओ ने कर्मठता और अनुशासन की सराहना कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की

शाहजहांपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत रहे अपर शोध अधिकारी एसके सिंह 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर मंगलवार को बिस्मिल सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके कार्यकाल को याद किया।

समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने एसके सिंह की कर्मठता एवं अनुशासन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सिंह ने अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया। सीएमओ ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीपी श्रीवास्तव ने भी एसके सिंह के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सिंह अपने सभी कार्यों को सुव्यवस्थित ढंग से और पूरी लगन के साथ करते थे।

अपने विदाई संबोधन में एसके सिंह ने विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सेवाकाल के दौरान विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मिला अथाह सहयोग उन्हें हमेशा याद रहेगा।

विदाई समारोह के दौरान सहायक शोध अधिकारी अंशुल शुक्ला भावुक हो गए। समारोह में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आसिफ, डॉ. वीके वर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी अफरोज अहमद, बिपिन सिंह, ओमांश मिश्रा, जावेद सिद्दीकी, विवेक गौतम, अमित दुबे सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post