स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर, 22 सितंबर 2026। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस विभाग एवं व्यावसायिक प्रबंधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “एआई और नौकरियों के प्रतिस्थापन या पुनर्सृजन का भविष्य” विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव, रोजगार के बदलते स्वरूप और युवाओं के लिए उभरते अवसरों पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम की विषय स्थापना डॉ. राजेश कुमार सक्सेना ने की। मुख्य वक्ता एवं आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व छात्र अनुराग सक्सेना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एआई के तेजी से विकसित होते क्षेत्र और रोजगार की दुनिया में इससे हो रहे बदलावों पर विचार साझा किए।
उन्होंने विद्यार्थियों से एआई को केवल नौकरियों के प्रतिस्थापन के रूप में न देखकर नई भूमिकाओं, कौशलों और रोजगार के अवसरों को जन्म देने वाली तकनीक के रूप में समझने की बात कही। उन्होंने बदलती तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप लगातार सीखने और नई क्षमताएं विकसित करने के महत्व पर जोर दिया।
विद्यार्थियों को भविष्य के कौशल विकसित करने के लिए किया प्रेरित
अनुराग सक्सेना ने विद्यार्थियों को एआई के प्रभाव, भविष्य के रोजगार परिदृश्य और बदलती औद्योगिक आवश्यकताओं के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। साथ ही भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
शिक्षकों और विद्यार्थियों ने किया सहभागिता
कार्यक्रम का संचालन कंप्यूटर साइंस विभाग के डॉ. उमेश सिंह विसेन ने किया, जबकि अंत में डॉ. अंकित अवस्थी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आदित्य कुमार सिंह, प्रोफेसर अजीत सिंह चारग, डॉ. सुमित कुमार त्रिवेदी, डॉ. अभिजीत मिश्रा, डॉ. सुमित सक्सेना और श्री विपुल दीक्षित सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
SEO Keywords: शाहजहांपुर एआई कार्यक्रम, स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नौकरियां, एआई रोजगार अवसर, अनुराग सक्सेना, कंप्यूटर साइंस विभाग शाहजहांपुर, एआई कौशल विकास
