दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए मास्टर डाटा तैयार करने व ऑनलाइन सत्यापन की संशोधित समय-सारिणी जारी

 

ब्यूरो चीफ आमिर मिर्जा, प्रयागराज ✍️

प्रयागराज। शैक्षिक सत्र 2026-27 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन एवं लॉक करने की संशोधित समय-सारिणी जारी की गई है।

संशोधित समय-सारिणी के अनुसार शिक्षण संस्थानों को 26 सितंबर 2026 तक मास्टर डाटा तैयार करना होगा। इसके बाद विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी के नोडल अधिकारी द्वारा शिक्षण संस्था, पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, सीटों की संख्या एवं शुल्क आदि का विवरण अंकित कर उसकी प्रमाणिकता का 27 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन डिजिटल हस्ताक्षर के माध्यम से सत्यापन किया जाना है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी रामशंकर पटेल ने सभी शिक्षण संस्थानों एवं एफिलियेटिंग एजेंसियों से शैक्षिक सत्र 2026-27 में संशोधित समय-सारिणी के अनुसार दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा है।

Previous Post Next Post