![]() |
| मृतक करन यादव (फाइल फोटो) |
जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के रायसिंह खेड़ा मजरा माती गांव के पास ऊसर मैदान में शुक्रवार दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच एक युवक लहूलुहान हालत में मिला। युवक की पहचान करन यादव (25) पुत्र स्वर्गीय राम किशोर यादव, निवासी रायसिंह खेड़ा माती के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि करन यादव के कनपटी के पास गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही माती चौकी प्रभारी श्यामू द्विवेदी, बिजनौर थाना प्रभारी कपिल गौतम और एसीपी अभिषेक कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई।
बताया गया कि करन यादव अपने परिवार में सबसे छोटे बेटे थे। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस आत्महत्या समेत अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
