सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएमओ कार्यालय परिसर में चला स्वच्छता अभियान



ब्यूरो रिपोर्ट प्रमोद मिश्रा 

बलरामपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर, बलरामपुर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने किया।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कार्यालय परिसर की साफ-सफाई की। परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों को भी साफ रखने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने कहा कि स्वच्छ एवं साफ-सुथरा वातावरण स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्यस्थल के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि नियमित रूप से अपनाई जाने वाली जिम्मेदारी है।

Previous Post Next Post