बारिश बनी काल: कच्ची दीवार गिरने से दो की मौत, मासूम घायल, गांव में पसरा मातम

 

सह ब्यूरो चीफ सुधीर सिंह कुम्भाणी सीतापुर ✍️

कमलापुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में शाम करीब 7 बजे हुआ हादसा, पुलिस-प्रशासन मौके पर

कमलापुर/महोली, सीतापुर। थाना कमलापुर क्षेत्र के ग्राम गौरा, ग्राम पंचायत महोली में मंगलवार शाम बारिश के दौरान कच्ची दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। दीवार के मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक आठ वर्षीय बच्चा घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार 01 सितंबर 2026 की शाम करीब 7 बजे नेकराम के घर की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में नेकराम पुत्र बचनू लाल, उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी ग्राम गौरा तथा लक्ष्मी पुत्री अमित, उम्र करीब 5 वर्ष, मलबे में दब गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में मोहित पुत्र गुड्डू, उम्र करीब 8 वर्ष, भी घायल हुआ, जिसे उपचार के लिए भेजा गया है।

पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कमलापुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को सीएचसी कसमंडा लाया गया, जहां पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। घटना की सूचना उपजिलाधिकारी सिधौली को भी दे दी गई है।

पुलिस के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और कानून-व्यवस्था से संबंधित कोई समस्या नहीं है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से तत्काल आर्थिक सहायता तथा आवासीय सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक का परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है और कच्चे मकान में रहता था।

Previous Post Next Post