ब्यूरो रिपोर्ट कल्लू उर्फ रजनीश
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट के पास बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि चालक को अचानक नींद की झपकी आने के कारण आलू से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
जानकारी के मुताबिक ट्रक कन्नौज से आलू लादकर गोंडा जा रहा था। हादसे के बाद ट्रक में लदे आलू सड़क पर बिखर गए, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हादसे में शामिल ट्रक का नंबर UP43 T 6970 बताया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है। ड्राईवर की पहचान अनवर निवासी सफदरगंज बाराबंकी के रूप में हुई।
मौके पर संबंधित टीम द्वारा स्थिति को संभालने और सड़क पर बिखरे आलू को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
📍 स्थान: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे, जीरो पॉइंट
सच की आवाज वेब न्यूज़ लखनऊ जिला संवाददाता — कल्लू उर्फ रजनीश
श्रेणी
लखनऊ

