स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसाइटी द्वारा संचालित योग वेलनेस सेंटर, मझला (सीएचसी मीरानपुर कटरा/खुदागंज) के तत्वावधान में पोषण माह के तहत बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, तिलहर में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सिराज अहमद तथा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। शिविर में योग प्रशिक्षक चिवनाथ पाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।
योग के स्वास्थ्य लाभों की दी जानकारी
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ग्रीवा संचालन, स्कंध संचालन, ताड़ासन और कुर्सी आसन सहित विभिन्न योगाभ्यास कराए गए। योग प्रशिक्षक ने इन अभ्यासों से होने वाले स्वास्थ्य लाभों तथा नियमित योगाभ्यास के महत्व की जानकारी दी।
साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। उत्तर प्रदेश में आयुष विभाग के माध्यम से योग प्रशिक्षकों और योग वेलनेस सेंटरों से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जाती हैं।
अधिकारियों एवं कर्मचारियों का रहा सहयोग
कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी राजवीर वर्मा, मुख्य सेविका बरसाती देवी, कनिष्ठ सहायक खदीजा रुखसार, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अर्चना भारती तथा सहयोग सहायक नमित कुमार का विशेष सहयोग रहा।
शिविर का उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योग के प्रति जागरूक करना, उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा योग को जन-जन तक पहुंचाने के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
