अमृता सक्सेना और हर्षिता सिंह ने अंग्रेजी विषय में उत्तीर्ण किया UGC NET

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर। UGC NET जून 2026 की परीक्षा में अंग्रेजी विषय में अमृता सक्सेना और हर्षिता सिंह ने सफलता हासिल की है। हर्षिता सिंह ने 300 में से 196 अंक प्राप्त कर 95.83 पर्सेंटाइल, जबकि अमृता सक्सेना ने 300 में से 176 अंक प्राप्त कर 86.81 पर्सेंटाइल हासिल की।

इस उपलब्धि के साथ दोनों अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्र हुई हैं। साथ ही उनकी UGC NET पात्रता के आधार पर पीएचडी में प्रवेश के लिए भी अवसर उपलब्ध हुआ है।

अमृता ने 2025 में पूरी की एमए की पढ़ाई

अमृता सक्सेना ने स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज से वर्ष 2025 में एमए की परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं हर्षिता सिंह वर्तमान में एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं।

उपलब्ध विवरण के अनुसार UGC NET जून 2026 में अंग्रेजी विषय के लिए 88,202 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जबकि 52,560 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए

अमृता सक्सेना और हर्षिता सिंह की सफलता पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह, कॉलेज प्राचार्य प्रो. आर.के. आजाद, वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. अनुराग अग्रवाल, विभागाध्यक्ष प्रो. शालीन कुमार सिंह, डॉ. बरखा सक्सेना, डॉ. अरुण कुमार यादव, नीलू कुमार और रचना सहित समस्त शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Previous Post Next Post