स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर, 30 सितंबर 2026। थाना तिलहर पुलिस ने वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना तिलहर के नेतृत्व में अपराधियों की तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
चोरी के पुराने मुकदमे से संबंधित हैं वारंटी
पुलिस के अनुसार 30 सितंबर 2026 को थाना तिलहर पुलिस टीम ने वाद संख्या 2848/10 एवं मु0अ0सं0 165/92, धारा 379 भादवि से संबंधित दो वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बाबू पुत्र गनपत और भैय्यालाल पुत्र रिक्खी, दोनों निवासी ग्राम बराह मोहब्बतपुर, थाना तिलहर, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई है।
पुलिस द्वारा दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार वारंटियों का विवरण
-
बाबू पुत्र गनपत, उम्र 62 वर्ष
निवासी ग्राम बराह मोहब्बतपुर, थाना तिलहर, शाहजहांपुर। -
भैय्यालाल पुत्र रिक्खी, उम्र 60 वर्ष
निवासी ग्राम बराह मोहब्बतपुर, थाना तिलहर, शाहजहांपुर।
संबंधित मुकदमा
वाद संख्या 2848/10
मु0अ0सं0 165/92
धारा 379 भादवि, थाना तिलहर, जनपद शाहजहांपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चन्द्र, थाना तिलहर।
- उपनिरीक्षक अरुण कुमार, थाना तिलहर।
- हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, थाना तिलहर।
यह खबर पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के आधार पर तैयार की गई है।
