काकोरी के रेवरी गांव में तालाब में डूबा युवक, तलाश अभियान जारी

 


ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ़ रजनीश 

लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के रेवरी गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 35 वर्षीय बल्लू यादव तालाब पार करते समय अचानक गहरे पानी में डूब गए।

बताया जा रहा है कि बल्लू यादव पुत्र प्यारेलाल यादव, निवासी रेवरी गांव, तैरकर तालाब पार कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चले गए और पानी में डूब गए।

मृतक बबलू (फ़ाइल फोटो )

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कराई। स्थानीय गोताखोरों द्वारा तालाब में लगातार तलाश की जा रही है। हालांकि, अभी तक युवक का शव बरामद नहीं हो सका है।

पुलिस द्वारा एसडीआरएफ और फायर सर्विस टीम को भी सूचना दी गई है। रेस्क्यू टीमें मौके के लिए रवाना हो चुकी हैं। पुलिस की मौजूदगी में तालाब में तलाश अभियान तेज कर दिया गया है।

फिलहाल युवक की तलाश जारी है और रेस्क्यू टीमों के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

Previous Post Next Post