यूपी आउटसोर्सिंग पोर्टल का शुभारंभ, युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर जोर

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

गांधी भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री सुरेश कुमार खन्ना समेत जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे मौजूद

शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की रोजगारपरक पहल के तहत UP आउटसोर्सिंग पोर्टल के शुभारंभ के अवसर पर गांधी भवन सभागार, टाउन हॉल शाहजहाँपुर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पहल का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ना तथा रोजगार प्रक्रिया को अधिक सरल, सुगम एवं पारदर्शी बनाना है।

कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, महापौर अर्चना वर्मा, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त सोम्या गुरुरानी तथा अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान UP आउटसोर्सिंग पोर्टल के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने तथा भर्ती प्रक्रिया को डिजिटल, पारदर्शी और सुगम बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई।

अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और उन्हें बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने की दिशा में इस पहल को महत्वपूर्ण कदम बताया।

नगर निगम शाहजहाँपुर की ओर से कहा गया कि युवाओं को बेहतर अवसरों से जोड़ने और शहर के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Previous Post Next Post