त्रिधारा अंतर्राष्ट्रीय कला कार्यशाला में सम्मानित हुए देश-विदेश के कलाकार, सुदेश शर्मा को मिला अन्नपूर्णा देवी स्मृति सम्मान

 

ब्यूरो चीफ आमिर मिर्जा, प्रयागराज ✍️

प्रयागराज। ललिता ट्रस्ट गोरखपुर और राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित त्रिधारा अंतर्राष्ट्रीय कला कार्यशाला के तीसरे दिन राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कला, संस्कृति और समाजसेवा से जुड़े कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्प दत्त जैन एवं संस्कृति कर्मी-समाजसेवी अचिंत्य लाहिरी रहे।

सुदेश शर्मा को मिला स्वर्गीय अन्नपूर्णा देवी स्मृति अंतर्राष्ट्रीय कला सम्मान

कार्यक्रम में पहली बार स्वर्गीय अन्नपूर्णा देवी स्मृति अंतर्राष्ट्रीय कला सम्मान-2026 उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज के निदेशक डॉ. सुदेश शर्मा को प्रदान किया गया।

डॉ. सुदेश शर्मा की अनुपस्थिति में सम्मान का मोमेंटो, धनराशि का चेक और अंगवस्त्र उनके प्रतिनिधि एवं नारायण आर्ट अकादमी के निदेशक डॉ. रवीन्द्र कुशवाहा ने प्राप्त किया। यह सम्मान डॉ. रोली बिंदल लाठ एवं ललिता ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. भारत भूषण द्वारा प्रदान किया गया।

देश-विदेश के कलाकारों का हुआ सम्मान

समारोह में प्रख्यात कवयित्री एवं समाजसेविका सुधा मोदी, रेडियोलॉजिस्ट एवं संस्कृति कर्मी डॉ. वी.के. सिंह, समाजसेविका एवं चित्रकार डॉ. रोली बिंदल लाठ, श्रीलंका के कलाकार कोपाला पिल्लई माथिसकुमार, सुथर्शन, जगदीश कुमार, श्रीसांथन, प्रख्यात कीट वैज्ञानिक एवं रंगकर्मी डॉ. राधे कृष्ण त्रिपाठी, बड़ौदा के अंतर्राष्ट्रीय चित्रकार अजीत वर्मा, देवास मध्य प्रदेश के चित्रकार मनोज पवार, हंपी कर्नाटक के अंतर्राष्ट्रीय चित्रकार डॉ. एम.सी. बागोड़ी, प्रयागराज के कवि एवं चित्रकार डॉ. रवीन्द्र कुशवाहा, गोरखपुर की चित्रकार डॉ. सुदीप्ता बी. भूषण, अनीता श्रीवास्तव, नंदलाल प्रसाद, आजमगढ़ के चित्रकार रविंद्र कुमार, वाराणसी की चित्रकार ज्योति, जयपुर के चित्रकार आदित्य भूषण और चंडीगढ़ के चित्रकार अजय तंवर को मोमेंटो एवं उत्तरीय देकर सम्मानित किया गया।

कार्यशाला में सबसे कम उम्र के प्रतिभागी चार वर्षीय चित्रकार सारांश शिवानील को भी मुख्य अभ्यागतों द्वारा सम्मानित किया गया।

डॉ. भारत भूषण को मिला विश्व कला रत्न सम्मान

कार्यक्रम के दौरान प्रख्यात चित्रकार डॉ. भारत भूषण को नारायण आर्ट अकादमी प्रयागराज के निदेशक डॉ. रवीन्द्र कुशवाहा द्वारा विश्व कला रत्न सम्मान प्रदान किया गया। उन्हें अंतर्राष्ट्रीय कैटलॉग बुक और प्रशस्ति पत्र भी दिया गया।

आयोजन में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यक्रम का सफल संचालन मनोज कुमार श्रीवास्तव ने किया। सम्मान समारोह में सुधा मोदी, डॉ. रोली बिंदल लाठ, अचिंत्य लाहिरी और डिप्टी चीफ सिक्योरिटी कमिश्नर सुभाष चौधरी ने अपने विचार व्यक्त किए।

आयोजन को सफल बनाने में सुशील कुमार श्रीवास्तव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों के प्रति वीरेंद्र गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

SEO Keywords: प्रयागराज कला कार्यशाला, त्रिधारा अंतर्राष्ट्रीय कला कार्यशाला, अन्नपूर्णा देवी स्मृति कला सम्मान 2026, सुदेश शर्मा सम्मान, प्रयागराज कलाकार सम्मान, अंतर्राष्ट्रीय कला सम्मान, ललिता ट्रस्ट गोरखपुर, राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर

Previous Post Next Post