स्कूल में घुसकर तोड़फोड़ और धमकी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार


स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। थाना जैतीपुर पुलिस ने अपराध की पुनरावृत्ति के मामले में कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर विद्यालय में घुसकर बाउंड्री वॉल तोड़ने, हथियारों से लैस होकर हमला करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी तिलहर के निकट पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी जैतीपुर के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

विद्यालय में घुसकर तोड़फोड़ का आरोप

पुलिस के मुताबिक, 13 सितंबर 2026 को वादी द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि ग्राम अलीअकबरपुर नवादा निवासी कुछ लोगों ने एक राय होकर विद्यालय में घुसकर उसकी बाउंड्री वॉल तोड़ दी। आरोप है कि हमलावर हथियारों से लैस थे और उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

तहरीर के आधार पर थाना जैतीपुर में मु0अ0सं0 129/2026, धारा 191(2)/324(4)/131/333/352/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा इसी प्रकार का अपराध पूर्व में भी किए जाने का मामला सामने आया है। इससे पहले 1 सितंबर 2026 को थाना जैतीपुर में मु0अ0सं0 119/2026, धारा 191(2)/324(4)/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

सुनपरिया मढ़ी के पास से गिरफ्तारी

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुकदमे में वांछित अभियुक्त—

मुकेश पुत्र कृष्णपाल उर्फ खुर्रम, निवासी ग्राम अलीअकबरपुर नवादा, थाना जैतीपुर, शाहजहाँपुर।

सर्वेश उर्फ लौडू पुत्र रविन्द्र, निवासी ग्राम अलीअकबरपुर नवादा, थाना जैतीपुर, शाहजहाँपुर।

को 13 सितंबर 2026 को दोपहर 2:15 बजे सुनपरिया मढ़ी के पास से हिरासत में लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना जैतीपुर में पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है—

  • मु0अ0सं0 119/2026, धारा 191(2)/324(4)/351(3) बीएनएस।
  • मु0अ0सं0 129/2026, धारा 191(2)/324(4)/131/333/352/351(3) बीएनएस।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  • रामेन्द्र सिंह, थानाध्यक्ष जैतीपुर
  • उ0नि0 सूरजपाल पचौरी
  • का0 रोहित रावत
  • का0 शिवम कुमार

पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

Previous Post Next Post