कलिया खेड़ा में बसपा की समीक्षा बैठक आयोजित, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा


ब्यूरो रिपोर्ट आशीष गौतम लखनऊ ✍️

लखनऊ, 16 सितंबर 2026। विधानसभा सरोजनी नगर के ग्राम कलिया खेड़ा में बहुजन समाज पार्टी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन एडो सतीश कुमार के आवास पर किया गया, जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

बैठक के दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा एवं समीक्षा की गई। पदाधिकारियों ने संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यों को लेकर आपसी विचार-विमर्श किया।

पार्टी के कई पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में रत्तनदीप, मंडल कोऑर्डिनेटर, शैलेन्द्र गौतम, जिलाध्यक्ष, मुन्नीलाल जहानाबादी, विधानसभा अध्यक्ष, नौमीलाल, विधानसभा प्रभारी, सोनू पाल, कोषाध्यक्ष, संजय गौतम, सेक्टर अध्यक्ष तथा एडो सतीश कुमार, बूथ अध्यक्ष सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में संगठन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं से संबंधित विषयों की समीक्षा की गई।

Previous Post Next Post