विद्यार्थी पर्यावरण के प्रति रहें संवेदनशील : प्रो. चारग

 

विश्व ओजोन दिवस पर संगोष्ठी, पोस्टर, भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय की ओर से विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर लघु संगोष्ठी के साथ भाषण, पोस्टर एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और ओजोन परत के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के अध्यक्ष प्रोफेसर अजीत सिंह चारग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय दोबारा लौटकर नहीं आता। ऐसे में विद्यार्थियों को पर्यावरणीय चुनौतियों को गंभीरता से समझना चाहिए और उनके समाधान के लिए सकारात्मक कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को ओजोन क्षरण, जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा सुरक्षा सहित उन सभी ज्वलंत मुद्दों के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए, जो सीधे उनके जीवन और भविष्य को प्रभावित करते हैं। पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी से ही विद्यार्थियों की कैंपस लाइफ सार्थक हो सकती है।

ओजोन परत के महत्व की दी जानकारी

विज्ञान संकाय के प्रभारी डॉ. आलोक कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को ओजोन परत के महत्व तथा उसे नुकसान पहुंचाने वाले विभिन्न कारकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें अपनी जीवनशैली को इस प्रकार व्यवस्थित करना चाहिए कि हमारी गतिविधियां पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का कारण न बनें।

इस अवसर पर वनस्पति विज्ञान विभाग के डॉ. आदर्श पाण्डेय एवं जंतु विज्ञान विभाग के डॉ. रमेश चंद्रा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विचार साझा किए।

कार्यक्रम का संयोजन रसायन विभाग के सहायक प्राध्यापक चंदन गोस्वामी ने किया, जबकि संचालन भौतिकी विभागाध्यक्ष शिशिर शुक्ला ने किया।

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे—

भाषण प्रतियोगिता
🥇 प्रथम — अभिनव मिश्रा
🥈 द्वितीय — अंशी राठौर
🥉 तृतीय — हर्ष सिंह एवं आरती कुशवाहा

पोस्टर प्रतियोगिता
🥇 प्रथम — अथर्व शर्मा
🥈 द्वितीय — नैना पाल
🥉 तृतीय — कीर्ति सिंह

क्विज प्रतियोगिता
🥇 प्रथम — आदित्य वर्मा
🥈 द्वितीय — राजन कश्यप
🥉 तृतीय — शशांक शुक्ला

बड़ी संख्या में विद्यार्थी रहे मौजूद

कार्यक्रम में डॉ. संदीप दीक्षित, अमित कुमार, राजनंदन सिंह राजपूत, डॉ. केशव शुक्ला, सत्येन्द्र कुमार सिंह, भानु प्रताप सिंह, डॉ. शशांक गुप्ता, अमितराज चौहान सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा ओजोन परत एवं जलवायु से जुड़ी चुनौतियों को समझने का संदेश दिया गया।

Previous Post Next Post