स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
तिलहर पुलिस ने मोहल्ला बारहपत्थर से दबोचा, दो आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल
शाहजहाँपुर। थाना तिलहर पुलिस ने मारपीट, लूट, फायरिंग एवं जान से मारने की धमकी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके मोहल्ले से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को अर्जुन कुमार पुत्र संतोष कुमार, निवासी ग्राम मौजमपुर अम्बेडकरनगर, कस्बा एवं थाना तिलहर ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्तों ने तमंचे की बट से उसके साथ मारपीट कर घायल किया, हाथ की अंगुली तोड़ दी तथा जेब से ₹5,000 नकद और रियलमी मोबाइल फोन लूट लिया। इसके अलावा जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था।
तहरीर के आधार पर थाना तिलहर में मु0अ0सं0 413/2026 धारा 109(1), 309(6), 117(2), 352 एवं 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस के मुताबिक, मुकदमे में वांछित अभिषेक पुत्र स्वर्गीय सत्यभान निवासी मौजमपुर अम्बेडकरनगर तथा प्रदीप पुत्र रक्षपाल रस्तोगी निवासी मोहल्ला बारहपत्थर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए शेष वांछित आरोपी विचित्र उर्फ नईया पुत्र रक्षपाल, निवासी मोहल्ला बारहपत्थर, थाना तिलहर का नाम सामने आया।
1 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर तिलहर पुलिस ने आरोपी को मोहल्ला बारहपत्थर स्थित उसके मकान वाली गली के पास से दोपहर करीब 12:15 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विचित्र उर्फ नईया पुत्र रक्षपाल, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी मोहल्ला बारहपत्थर, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की।
पंजीकृत अभियोग: मु0अ0सं0 413/2026, धारा 109(1), 309(6), 115(2), 352, 351(3)/3(5) बीएनएस, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चन्द्र, थाना तिलहर
- उ0नि0 रमेश कुमार वर्मा, थाना तिलहर
- का0 जितेन्द्र कुमार, थाना तिलहर
