शाहजहांपुर में साइकिल चोर गिरोह का खुलासा, 11 चोरी की साइकिलों के साथ शातिर गिरफ्तार

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ पहले से भी दर्ज हैं कई मुकदमे

शाहजहांपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने साइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे और उसकी निशानदेही पर चोरी की 11 साइकिलें तथा 150 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त 2026 को आवास विकास कॉलोनी, बरेली मोड़ निवासी धर्मेन्द्र कुमार ने घर के बाहर से साइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 291/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सुशान्त रावत द्वारा की जा रही थी। इसी क्रम में 31 अगस्त 2026 को पुलिस टीम गश्त पर थी। मुखबिर की सूचना पर बरेली-सीतापुर हाईवे के निकट कान्हा गौशाला जाने वाले रास्ते से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बड़े लल्ला पुत्र स्वर्गीय रामनारायण, निवासी ग्राम गोपालपुर ठठीऊरा, थाना तिलहर, जनपद शाहजहांपुर, उम्र करीब 27 वर्ष बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 150 रुपये नकद और मुकदमे से संबंधित एक चोरी की साइकिल बरामद हुई।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने शाहजहांपुर शहर के विभिन्न स्थानों से पिछले करीब एक माह के दौरान कई साइकिलें चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 10 अन्य चोरी की साइकिलें बरामद कीं। इस तरह कुल 11 चोरी की साइकिलें बरामद हुईं।

आरोपी को 31 अगस्त 2026 की रात करीब 9:02 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी, आबकारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं। इनमें थाना मदनापुर का वर्ष 2020 का चोरी का मुकदमा, थाना तिलहर के आबकारी अधिनियम के वर्ष 2021, 2022 व 2023 के मुकदमे तथा वर्तमान साइकिल चोरी का मुकदमा शामिल है।

बरामदगी

  • 11 अदद चोरी की साइकिलें
  • 150 रुपये नकद

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उपनिरीक्षक सुशान्त रावत, कांस्टेबल राहुल, अश्वनी, रोहित कुमार एवं अभयवीर सोम, थाना कोतवाली, जनपद शाहजहांपुर।

Previous Post Next Post