स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर, 05 सितंबर। थाना रोजा पुलिस ने शादीशुदा महिला को कथित रूप से बहला-फुसलाकर शादी करने के उद्देश्य से ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को ग्राम मुकरमपुर बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, 3 सितंबर 2026 को मुकदमा वादिनी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 2 सितंबर की शाम करीब 7 बजे ग्राम बरनई निवासी खुशमोहम्मद पुत्र लालमोहम्मद (22 वर्ष) उनकी शादीशुदा पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी करने के उद्देश्य से अपने साथ ले गया।
तहरीर के आधार पर थाना रोजा में मु0अ0सं0 402/26, धारा 87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने 3 सितंबर को महिला को बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, महिला के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 69 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
इसके बाद 5 सितंबर 2026 को करीब 1:15 बजे पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम मुकरमपुर बाजार के पास से आरोपी खुशमोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी
खुशमोहम्मद पुत्र लालमोहम्मद, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी ग्राम बरनई, थाना रोजा, जनपद शाहजहांपुर।
मुकदमे का विवरण
मु0अ0सं0 402/26, धारा 87, 69 बीएनएस, थाना रोजा, जनपद शाहजहांपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र
- उपनिरीक्षक शिवम अग्रवाल
- कांस्टेबल नितिन कुमार
- कांस्टेबल विपिन नैन
सभी थाना रोजा, जनपद शाहजहांपुर।
