स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित 800 परिवारों को राहत सामग्री तथा बाढ़ के कारण आश्रयहीन हुए परिवारों को आवास के लिए भूमि आवंटन प्रमाण पत्र एवं राहत राशि वितरण कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण एवं स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में डबल इंजन की सरकार पूरी मजबूती और संवेदनशीलता के साथ प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। सरकार प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
श्रेणी
उत्तर प्रदेश
