लखनऊ: बंथरा के खुरुमपुर में बुजुर्ग महिला की हत्या से हड़कंप, DCP-ADCP समेत पुलिस अधिकारी मौके पर

 


जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️

लखनऊ। बंथरा थाना क्षेत्र की मवई चौकी अंतर्गत खुरुमपुर गांव में करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला छेदाना गौतम की गला रेतकर हत्या किए जाने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बंथरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए DCP, ADCP और ACP समेत बंथरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई।

बताया जा रहा है कि मृतका के पति शंकर सिंह का पहले ही निधन हो चुका है। मृतका की दो बेटियां जानकी गौतम (करीब 35 वर्ष) और अर्चना गौतम (करीब 28 वर्ष) बताई जा रही हैं, दोनों विवाहित हैं।

हत्या की वजह और आरोपी को लेकर जांच जारी

फिलहाल हत्या की वजह और वारदात में शामिल व्यक्ति या व्यक्तियों के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

घटना को लेकर पुलिस की जांच जारी है। आधिकारिक जांच के बाद ही हत्या के कारण और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Previous Post Next Post