उन्नाव: उत्कृष्ट कार्य करने वाले PRV कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

 

ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या, उन्नाव ✍️

उन्नाव। जनपद उन्नाव में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान त्वरित कार्रवाई कर घायलों की मदद करने वाले PRV कर्मियों का पुलिस अधिकारियों ने उत्साहवर्धन किया। पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह ने उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले संबंधित पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

पुलिस के अनुसार, संबंधित PRV कर्मियों ने प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को समय रहते घटनास्थल से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने के साथ उन्हें आवश्यक मानवीय सहायता भी उपलब्ध कराई गई।

अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों के इस मानवीय एवं सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और भविष्य में भी इसी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस विभाग की ओर से कहा गया कि आपात परिस्थितियों में समय पर सहायता पहुंचाना और जरूरतमंदों की मदद करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है।

Previous Post Next Post