दूसरे रास्ते से आवागमन सुचारू, ग्रामीणों ने भी माना कि अस्थायी पुल से खतरा
ब्यूरो रिपोर्ट राम चंद्र उन्नाव ✍️
हसनगंज/उन्नाव। हसनगंज तहसील क्षेत्र के रसूलपुर बकिया गांव में सड़क पर बह रहे पानी के ऊपर ग्रामीणों द्वारा बिना प्रशासन की अनुमति के बनाए गए बांस के अस्थायी पुल की सूचना पर उप जिलाधिकारी हसनगंज शालिनी सिंह तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं।
SDM ने मौके पर पहुंचकर पानी में उतरकर अस्थायी पुल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से पुल बनाए जाने के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि यह बांस का पुल मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया था। ग्रामीणों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माना कि इस तरह बनाए गए अस्थायी पुल से लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती है।
SDM ने ग्रामीणों को किया जागरूक
उप जिलाधिकारी शालिनी सिंह तोमर ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि दूसरे रास्ते से आवागमन सुचारू रूप से जारी है। ऐसे में किसी को भी पानी के ऊपर बनाए गए जोखिम भरे अस्थायी पुल से आवागमन करने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि जान जोखिम में डालकर पानी के रास्ते या अस्थायी पुल से आवागमन न करें और सुरक्षित मार्ग का ही इस्तेमाल करें।
